लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव को मिला अलग बंगला, अब परिवार से रहेंगे अलग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 20, 2018 16:33 IST

 तेज प्रताप यादव ने शादी को लेकर घर से नाराजगी के बाद पूर्व मंत्री और विधायक के तौर पर बंगला आवंटित किए जाने को लेकर आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें ये बंगला अलॉट कर दिया गया है।

Open in App

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव को पटना में नया सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है। तेजप्रताप की गुहार के बाद नीतीश सरकरा ने उन्हें ये बंगला आवंटित किया है। 

तेजप्रताप यादव का नया ठिकाना अब पटना का 2 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी बंगला होगा। विधानसभा सचिवालय से इस आवास के लिए ग्रीन सिग्नल दिया गया है। भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने इस बात की जानकारी दी।

भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और अपनी समस्या बताई। इसको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए आदेश दिया कि अविलंब उन्हें बंगला आवंटित किया जाए। 

इसीलिए 2 एम स्टैंड रोड का भवन सेंट्रल पूल से विधानसभा पूल में डाला गया, जिसके तहत विधानसभा अध्यक्ष ने ये बंगला तेज प्रताप यादव को अलॉट किया है। महेश्वर हजारी ने कहा कि तेज प्रताप यादव के पास काफी कठिनाई थी और भवन नहीं रहने के कारण कहीं बाहर रह रहे थे। 

इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलगत भावना से उपर उठकर शीघ्र संज्ञान लेकर उन्हें बंगला आवंटित कराया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव ने आग्रह किया तो स्वाभाविक है कि सरकार सभी के लिए बराबर है और सभी की बात सुनी जाएगी। इसी के आधार पर उन्हें ये सरकारी आवास दिया गया है।

 तेज प्रताप यादव ने शादी को लेकर घर से नाराजगी के बाद पूर्व मंत्री और विधायक के तौर पर बंगला आवंटित किए जाने को लेकर आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें ये बंगला अलॉट कर दिया गया है। इस आवास में फिलहाल कोई नहीं रहता है और तेज प्रताप यादव को यह आवास पसंद भी था‌। तेज प्रताप जब मंत्री थे तो उनको 3 देशरत्न मार्ग का बंगला मिला था। लेकिन मंत्री से हटने के बाद उनको विधायकों को दिया जाने वाला फ्लैट मिला था, जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री से बंगला के लिए गुहार लगाई थी। 

तेज प्रताप को अलॉट किया गया बंगला पटना के रिहाईशी इलाके में है और उनके पडोसी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनकी ही पार्टी के विधायक सुरेंद्र यादव होंगे। तेजप्रताप यादव पहले अपनी मां के आवास 10 सर्कुलर रोड में रहते थे, लेकिन अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही अपने पुराने आवास से दूरी बना चुके थे। 

वे पटना आने के बाद भी अपने धर नहीं गए थे और कभी होटल तो कभी दोस्तों के घर ही रहते थे। तेज प्रताप खुद के लिए अलग सरकारी बंगला चाहते थे जो राबडी आवास से दूर हो। बंगला मिलने के बाद तेजप्रताप ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री को कहा, चाचा शुक्रिया। तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

टॅग्स :तेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारतBihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम