लाइव न्यूज़ :

तहसीलदार को पैतृक संपत्ति में बहनों से हक त्याग के लिए कहने पर निलंबति किया गया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:47 IST

Open in App

राजस्थान के कोटा में एक राजस्व अधिकारी को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसमें पुरुषों से कहा गया है कि वे रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए अपनी बहनों से पैतृक संपत्ति में अपने अधिकार का त्याग करने के लिए कहें। दीगोद उपमंडल के तहसीलदार को मंगलवार को निलंबित किया गया है, क्योंकि कई महिला अधिकार सगंठनों ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त को जारी की गई विज्ञप्ति पर ऐतराज जताया है और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अजमेर के राजस्व बोर्ड के निदेशक द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि दिलीप सिंह प्रजापति को "सीसीए नियम 13 (1) के तहत आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ..."विज्ञप्ति के बारे में पूछे जाने पर, प्रजापति ने पीटीआई-भाषा को बताया, “यह अपील उन बेटी / बहनों के लिए थी जो स्वेच्छा से अपने पैतृक अधिकार को छोड़ना चाहती हैं। वे अपने रक्षा बंधन को यादगार बनाने के लिए ऐसा कर सकती हैं।”विज्ञप्ति का शीर्षक ‘ रक्षा बंधन को यादगार बनाइए, बहनों से स्वैच्छिक हक त्याग कराईए’।इसमें उन्होंने पुरुषों से अपील की कि जब रक्षा बंधन पर उनकी बहनें घर आएं तो वे उनसे पैतृक संपत्ति में अपने हक को स्वेच्छा से त्यागने के लिए कहें।तहसीलदार के दफ्तर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “जब किसी खातेदार की मृत्यु होती है तो उसके प्राकृतिक उत्तराधिकारियों के रूप में पुत्र, पुत्री एवं पत्नी का नाम उसकी जगह खाते में दर्ज हो जाता है। कई धर्मों एवं परिवारों में पीढ़ियों से परम्परा है कि बहन बेटियां खाते की जमीन एवं अचल संपत्ति में पीहर (मायके) में हक नहीं लेती हैं एवं ससुराल की संपत्ति में ही अपना हक लेती हैं और वह पीहर की जमीनों में अपने हक का स्वेच्छिक हक त्याग भी कराना चाहती हैं लेकिन लापरवाह खातेदार/किसान समय पर हक त्याग नहीं कराते हैं। ”पत्र का संज्ञान लेते हुए कई गैर सरकारी संगठनों ने तहसीलदार को निलंबित करने के साथ ही सरकारी अधिकारी की गतिविधियों की निगरानी में चूक के लिए कोटा कलेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: महत्वपूर्ण सुधारों की धीमी हुई रफ्तार

भारत"आप 'इंडिया' गठबंधन में हैं लेकिन इंडिया आपके साथ नहीं है", सुकांत मजूमदार का ममता बनर्जी पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?