लाइव न्यूज़ :

तीर्थ पुरोहित महासभा ने हिंदू, मुस्लिम समूहों से भड़काऊ बयान नहीं देने का किया आग्रह, ओवैसी के बयान की निंदा की

By भाषा | Updated: May 17, 2022 07:01 IST

‘अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा’ ने कहा है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कथित भड़काऊ बयानों की निंदा की। पाठक के मुताबिक, हिंदू भी ऐसे बयान देने में पीछे नहीं हैं।

Open in App

मथुराः मंदिर के पुजारियों के निकाय ‘अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा’ ने हिंदू और मुस्लिम समूहों से भड़काऊ बयान नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा है कि इससे मथुरा और वाराणसी में पर्यटन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने यहां कहा, ‘‘वाराणसी और मथुरा में माहौल खराब करने से न केवल तीर्थ पुरोहितों को नुकसान होगा, बल्कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारियों और लोगों को भी नुकसान होगा।’’

उन्होंने कहा कि दोनों शहरों की अर्थव्यवस्था पहले ही कोविड महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कथित भड़काऊ बयानों की निंदा की। पाठक के मुताबिक, हिंदू भी ऐसे बयान देने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए इन्हें रोका जाना चाहिए। 

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था, 'आप हुकूमत को नहीं बदल सकते क्योंकि आपका वोट बैंक कभी नहीं रहा। पहले बाबरी हुआ, अब ज्ञानवापी का हो रहा है। तुमने मक्कारी से बाबरी मस्जिद को छिना, लेकिन अब ज्ञानवापी को नहीं छीन पाओगे। ज्ञानवापी मस्जिद थी है और रहेगी।'

टॅग्स :वाराणसीमथुराकाशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?