ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, आरोपी फरार

By भाषा | Published: January 31, 2021 01:38 AM2021-01-31T01:38:09+5:302021-01-31T01:38:09+5:30

Teenager raped in Greater Noida, accused absconding | ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, आरोपी फरार

नोएडा, 30 जनवरी ग्रेटर नोएडा में शनिवार को 12 साल की एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब लड़की को उसकी मामी आरोपी के पास ले गई थी।

पुलिस उपायुक्त (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, "लड़की अपने ननिहाल गई हुई थी। उसकी मामी उसे गलत इरादे से एक स्थान पर ले गई और लड़की को उस व्यक्ति को सौंप दिया जो उसका परिचित था। इसके बाद वह मौके से भाग गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘उस व्यक्ति ने लड़की के साथ मारपीट की और उससे बलात्कार किया। बाद में, उसने नाबालिग को किसी से घटना के बारे में जिक्र करने पर मारने की धमकी दी।"

शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दनकौर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager raped in Greater Noida, accused absconding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे