लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बलिया में किशोरी के साथ बलात्कार, पड़ोसी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:09 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 21 फरवरी बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी किशोर ने कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की एक लड़की के साथ गत 18 फरवरी की रात उसके पड़ोसी 17 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से बलात्कार किया। इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत में मां का कहना है कि उसकी बेटी को उसके पड़ोस के ही रहने वाले किशोर ने अपने घर पर बहाना बनाकर बुलाया तथा उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आज किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम