लाइव न्यूज़ :

सितंबर में शिक्षकों, अन्य स्कूली कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक देने का काम पूरा करने को कहा गया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:48 IST

Open in App

शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे सितंबर में शिक्षकों एवं अन्य स्कूली कर्मचारियों को कोविड-रोधी टीके की पहली खुराक देने का काम पूरा करें। मंत्रालय ने ''गूगल ट्रैकर'' पर सप्ताह में दो बार शिक्षकों के टीकाकरण के बारे में अद्यतन आंकड़े साझा करने को भी कहा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा सचिवों के साथ हुई बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव अनीता करवाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के टीकाकरण के लिए रूपरेखा तैयार करने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गत बुधवार को कहा था कि इस महीने राज्यों को कोविड-रोधी टीके की दो करोड़ से अधिक अतिरिक्त खुराक उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा सके। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को सितंबर के दौरान शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक देने का काम पूरा करने की सलाह दी है। साथ ही पहली खुराक ले चुके कर्मियों को दूसरी खुराक देने में तेजी लाने को कहा गया है।'' उन्होंने कहा, '' सचिव ने राज्यों को जल्द से जल्द शिक्षकों के टीकाकरण के वास्ते रूपरेखा तैयार करने के लिए अपने संबंधित स्वास्थ्य विभागों और जिलाधिकारियों के साथ चर्चा करने का सुझाव दिया है।'' अधिकारी ने कहा, '' राज्यों को मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल ट्रैकर पर सप्ताह में दो बार शिक्षकों के टीकाकरण का विवरण साझा करने के लिए भी कहा गया है।'' गौरतलब है कि कोविड-19 के हालात में सुधार के मद्देनजर कई राज्यों ने स्कूलों को दोबारा खोलना शुरू किया है, इसलिए शिक्षकों एवं अन्य स्कूल कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारतस्कूलों में बच्चों को जंक फूड के नुकसान बताने के साथ शिक्षक पढ़ाएंगे अखबार!, अनिवार्य हो सकता एआई?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी