लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार के द्वारा छुट्टियों में की गई कटौती को लेकर भड़के शिक्षक, शिक्षक दिवस के दिन काली पट्टी बांध करेंगे काम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2023 18:06 IST

शिक्षक संघ 5 सितंबर को प्रतिशोध दिवस के रूप में मनाएगा। शिक्षक दिवस के दिन हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदेश के तमाम विद्यालयों में टीचर शैक्षणिक कार्य करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि शिक्षकों की छुट्टी में कटौती कर दी गई हैइसको लेकर शिक्षक संघ 5 सितंबर को प्रतिशोध दिवस के रूप में मनाएगावे 9 सितंबर को जिला मुख्यालय में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का पुतला दहन करेंगे

पटना: बिहार सरकार के द्वारा शिक्षकों को लेकर आए दिन कई फरमान जारी किए जा रहा हैं, जिसे लेकर शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे है। हाल में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया जिसके तहत शिक्षकों की छुट्टी में कटौती कर दी गई है। इसको लेकर शिक्षक संघ 5 सितंबर को प्रतिशोध दिवस के रूप में मनाएगा। शिक्षक दिवस के दिन हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदेश के तमाम विद्यालयों में टीचर शैक्षणिक कार्य करेंगे। 

वहीं 9 सितंबर को जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन करेंगे। इसके आगे फिर एक बैठक की जाएगी और आंदोलन पर चर्चा किया जाएगा। शिक्षक संघ की बैठक में रविवार को यह फैसला लिया गया है। 

वहीं शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद शिक्षकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक संघ के द्वारा सरकार से इस फरमान को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गई थी, लेकिन शिक्षका विभाग लगातार शिक्षकों की मांगों को अनदेखी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब शिक्षक संघ ने बड़ा ऐलान कर दिया है। 

शिक्षक संघ ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर सरकार अपनी तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती है तो शिक्षक उसका कड़ी विरोध प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, शिक्षक संघ ने ऐलान किया है कि वह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर काला दिवस मनाएंगे। 

इस दिन सभी शिक्षक काला पट्टी बांधकर विद्यालय जाएंगे। शिक्षकों को कहना है कि वह पठन पाठन को बाधित नहीं करेंगे, लेकिन मुंह पर काला पट्टा बांधकर सरकार का विरोध करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे लेकिन सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध प्रदर्शन जरूर करेंगे। 

इसके साथ ही शिक्षकों ने ऐलान किया है कि वह 9 सितंबर को अपने प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वह इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि वह जो फैसले ले रहे हैं वह शिक्षकों को नगावार है। शिक्षक उसके विरोध में उग्र आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।

टॅग्स :शिक्षक दिवसबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?