लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कैब चालक की मौत के बाद टैक्सी सेवा प्रभावित

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 मार्च बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टैक्सी सेवा बुधवार को बाधित रही क्योंकि जिस एयरपोर्ट कैब चालक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी उसकी कल रात मौत होने के बाद विरोधस्वरूप कई टैक्सी चालकों ने आज टैक्सी नहीं चलाई।

कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम की एयरपोर्ट टैक्सी सेवा में कार्यरत, रामनगर के निवासी 34 वर्षीय प्रताप ने मंगलवार को कथित तौर पर एयरपोर्ट के पिकअप क्षेत्र के पास अपनी कार के भीतर खुद को आग लगा ली थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रताप वित्तीय संकट से जूझ रहा था जिससे वह अवसाद में था। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा बचाव दल ने प्रताप को अस्पताल पहुंचाया लेकिन आधी रात को उसने दम तोड़ दिया।

एयरपोर्ट टैक्सी चालकों के अनुसार, प्रताप की माली हालत अच्छी नहीं थी और वह कर्ज चुकाने में समर्थ नहीं था इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि ओला, उबर, केएसडीटीसी और अन्य टैक्सी सेवाओं से जुड़े ज्यादातर टैक्सी चालकों ने प्रताप की मौत के बाद विरोधस्वरूप टैक्सी नहीं चलाई क्योंकि उनमें से कई लोग वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से यात्रियों को जारी एक परामर्श में कहा गया कि हवाई अड्डे पर टेक्सी सेवा प्रभावित हुई है और यात्रियों से अनुरोध है कि वे बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों का इस्तेमाल करें या अपने वाहन का प्रयोग करें।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर आरोप लगाया कि कैब उद्योग में कीमतों को लेकर मारामारी और सरकार की संवेदनहीनता के कारण प्रताप की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ