लाइव न्यूज़ :

वन्यजीव प्रबंधन के लिए टीएटीआर को मिली 104 एकड़ निजी जमीन

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:26 IST

Open in App

नागपुर, 30 जुलाई महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) द्वारा वन्यजीव प्रबंधन के लिए ‘‘सामुदायिक प्रकृति संरक्षण’’ समझौते के तहत कुल 104 एकड़ की निजी भूमि का उपयोग किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समझौते के तहत, इन जमीनों के मालिक, जिनके मालिकाना हक बरकरार रहेंगे, उन्हें पांच हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मिलेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे इस पर खेती न करें और इसके नुकसान की भरपाई कर सके।

टीएटीआर के फील्ड निदेशक डॉ जितेंद्र रामगांवकर ने कहा, ‘‘चंद्रपुर के मुधोली गांव में जिस 104 एकड़ भूमि की पहचान की गई है वह बाघों की आवाजाही के लिए एक प्रमुख गलियारे का हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सामुदायिक प्रकृति संरक्षण समझौते में उन लोगों को मुआवजा देने का प्रावधान है जिनके पास कृषि भूखंड हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अपनी जमीन वन्यजीव प्रबंधन के लिए बिना स्वामित्व में बदलाव के उपलब्ध कराते हैं, उन्हें पांच हजार रुपये प्रति एकड़ का वार्षिक मुआवजा दिया जाएगा। भूमि का उपयोग वन्यजीवों के मुक्त आवागमन के लिए किया जाएगा। समझौता पांच साल की अवधि के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर