लाइव न्यूज़ :

Tata Steel Plant Blast: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के कोक संयंत्र में विस्फोट, तीन लोग घायल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2022 16:41 IST

Tata Steel Plant Blast: झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के कारखाने की एक गैस पाइपलाइन में शनिवार को हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा स्टील ने कहा कि कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट हुआ था। फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।3 संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और एक कर्मचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की है, उनकी हालत स्थिर है।

Tata Steel Plant Blast: झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में कथित तौर पर बैटरी फटने से आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 3 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टाटा स्टील ने कहा कि कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट हुआ था। फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया है। 3 संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और एक कर्मचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की है, उनकी हालत स्थिर है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। ज़िला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ और घायल कर्मचारियों को टाटा के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्पात निर्माता कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘हम सूचित करना चाहते हैं कि आज पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जमशेदपुर स्थित कारखाने के कोक संयंत्र में बनी छह नंबर की बैटरी (इकाई) से विस्फोट की आवाज सुनी गई।

बैटरी-6 का मौजूदा समय में परिचालन नहीं हो रहा है और उसे तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘ जमशेदपुर संयंत्र स्थित बंद हो चुकी बैटरी 6 की गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट में तीन कर्मचारी घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि धमाके से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और कर्मचारी बचने के लिए ईधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक अन्य कर्मचारी जमीन पर गिरने से मामूली रूप से घायल हो गया।

टॅग्स :टाटाJamshedpurझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील