लाइव न्यूज़ :

कार्यस्थल पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध, टाटा समूह संचालित एयर इंडिया ने फरमान जारी किया

By भाषा | Updated: May 19, 2022 21:08 IST

एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी को ‘‘उचित नतीजों का सामना करना पड़ेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को यह निर्णय क्यों लिया गया।टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।टाटा स्टील के सुरेश दत्त त्रिपाठी ने अप्रैल में विमानन कंपनी के सीएचआरओ के रूप में कार्यभार संभाला।

नई दिल्लीः टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया ने कार्यस्थल पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी को ‘‘उचित नतीजों का सामना करना पड़ेगा।’’

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बुधवार को यह निर्णय क्यों लिया गया। एयर इंडिया ने इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया। टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था और टाटा स्टील के सुरेश दत्त त्रिपाठी ने अप्रैल में विमानन कंपनी के सीएचआरओ के रूप में कार्यभार संभाला। कर्मचारियों के लिए सीएचआरओ की ओर से बुधवार को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘हम एक जिम्मेदार संगठन के रूप में कार्यस्थल पर धूम्रपान और किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हैं।’’

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘टाटा आचार संहिता के हमारे मूल सिद्धांत सभी को देश के कानून का पालन करने और अपने सहयोगियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए बाध्य करते हैं।’’ त्रिपाठी ने कहा कि उपरोक्त आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया किसी तरह की राहत नहीं देगी और उचित नतीजों का सामना करना पड़ेगा। 

टॅग्स :टाटाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी