लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दीपावली के दौरान खाने-पीने की चीजों में मिलावट को रोकने के लिए कार्यबल गठित

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिवाली के दौरान खाद्य सामग्रियों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक विशेष कार्यबल का गठन किया है।

यहां बृहस्पतिवार को जारी किये गये एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस कार्यबल में अधिकारियों की दो टीम होंगी जो खाद्य मिलावट के बारे में जानकारियों जुटाएंगी और ऐसा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करेंगी।

बयान के अनुसार कार्यबल इस दौरान व्यापक रूप से उपयोग में लाये जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता की परख करने के लिए विशेष अभियान चलायेंगे।

बयान के अनुसार खाद्य सुरक्षा आयुक्त नेहा बंसल ने कहा, ‘‘ त्योहारों के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले खाद्य पदार्थों खासकर दूध, खोया, पनीर, घी और तेल में मिलावट पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दो दल बनाये गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये दल खासकर मिलावट, खाद्य ठगी एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का अनुपालन नहीं करने के बारे में सूचनाएं एकत्र करेंगे।’’

बंसल ने कहा कि प्रवर्तन दल विनिर्माण इकाइयों, थोक बाजार एवं अन्य ऐसी जगहों का निरीक्षण करेंगे जहां खाद्य उत्पाद बेचे जाते हैं या भंडारित किये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां