लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगों के मामले में जमानत मिलने पर तनहा के परिवार ने कहा, आज ईद जैसा लग रहा है

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली दंगों के संबंधित मामले में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद झारखंड के हजारीबाग शहर में जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तनहा के परिवार ने राहत की सांस ली है। तनहा के पिता मुजीबुल्ला ने कहा कि आज घर में ईद जैसा माहौल है।

उन्होंने कहा, ''हम बहुत खुश हैं। उसे जेल गए एक साल से भी ज्यादा वक्त हो गया है। हमने इस साल ईद नहीं मनाई, लेकिन आज ईद जैसा महसूस हो रहा है। ''

मुजीबुल्ला ने हजारीबाग से फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मेरी पत्नी अपनी बहनों को मिठाई बांटने गई है।''

उन्होंने कहा कि तनहा की मां जहां आरा सोमवार को पूरी रात जागकर अपने बेटे की रिहाई की दुआ करती रहीं।

तनहा को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की साजिश के आरोप में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसने सांप्रदायिक टकराव का रूप ले लिया था। हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी तथा करीब 200 लोग घायल हो गए थे।

मुजीबुल्ला ने कहा, ''पिछली रात हमें पता चला कि मंगवलार को उसकी जमानत पर सुनवाई होनी है। उसकी मां पूरी रात उसके लिये दुआएं मांगती रहीं और जब तक अच्छी खबर नहीं मिली तब तक उन्होंने पानी नहीं पिया। यह उनकी दुआओं का परिणाम है।''

उन्होंने कहा कि पिछले साल जब तनहा घर आया था, तब आखिरी बार परिवार उससे मिला था।

उन्होंने कहा, ''फिलहाल वह अपनी परीक्षाओं के चलते अंतरिम जमानत पर है। हमारा दिल्ली आने का इरादा नहीं है क्योंकि ट्रेन टिकट प्राप्त करना मुश्किल है और परिवहन के अन्य साधन आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। ''

दिल्ली उच्च न्यायालय ने तनहा को मंगलवार को जमानत देते हुए कहा कि हमारे राष्ट्र की नींव बहुत मजबूत है और यह “कॉलेज के कुछ छात्रों” द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन से हिलने वाली नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो