लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस के कहने पर महाराष्ट्र में गिराई गई उद्धव नीत सरकार, मंत्री तानाजी सावंत का खुलासा- ठाकरे सरकार गिराने के लिए दो साल में की गईं 150 बैठकें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 13:00 IST

तानाजी सावंत ने धाराशिव में संवाददाताओं से कहा, “हम (शिंदे खेमे के शिवसेना नेता) और देवेंद्र जी ने बैठकें कीं। मैंने और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दो साल की अवधि में (ठाकरे सरकार को गिराने के लिए) 100 से 150 बैठकें कीं।”

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे नीत सरकार जून 2022 में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद गिर गई थी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता फड़नवीस के साथ मिल कर नयी सरकार बनायी थी।

मुंबईः स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में सरकार बदलने की प्रक्रिया देवेंद्र फड़नवीस के निर्देश पर शुरू हुई थी। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार जून 2022 में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद गिर गई, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता फड़नवीस के साथ मिल कर नयी सरकार बनायी थी।

सावंत ने धाराशिव में संवाददाताओं से कहा, “हम (शिंदे खेमे के शिवसेना नेता) और देवेंद्र जी ने बैठकें कीं। मैंने और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दो साल की अवधि में (ठाकरे सरकार को गिराने के लिए) 100 से 150 बैठकें कीं।” सावंत ने कहा, “देवेंद्र फड़नवीस के आदेश पर शिवसेना और भाजपा धाराशिव जिला परिषद में एक साथ आए...यह वहीं से शुरू हुआ।” 

 सावंत ने यह भी कहा कि उन्होंने ही पहले जाकर मातोश्री में बगावत का बिगुल बजाया था। बकौल सावंत- कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाना राज्य की 12 करोड़ जनता का अपमान था, जिन्होंने शिवसेना-भाजपा के गंठबंधन को वोट दिया था। 

उधर, तानाजी के बयान के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे साफ है कि बगावत के बीज शिंदे गुट के विधायकों के दिमाग में बहुत पहले से थे। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (उद्धव गुट के नेता) ने कहा, बागी विधायकों ने आरोप लगाया था कि ठाकरे पार्टी विधायकों से नहीं मिलते और मंत्रियों, विधायकों को फंड नहीं दिया जाता, इससे साफ है कि उनका यह बहाना खोखला था।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना