लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः राज्यपाल ने थपथपाया महिला पत्रकार का गाल, महिला ने कहा- मेरी मर्जी के बगैर छुआ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 11:35 IST

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज एक महिला पत्रकार के सवाल पर उसका गाल थपथपाकर विवाद को जन्म दे दिया। महिला पत्रकार ने विरोध में किए ट्वीट।

Open in App

चेन्नई, 17 अप्रैलः तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित यौन कदाचार के आरोपों पर सफाई देने के बाद अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। राज्यपाल पुरोहित ने मंगलवार को एक महिला पत्रकार के सवाल पर उसकी गाल थपथपाकर विवाद को जन्म दे दिया। विपक्षी डीएमके ने घटना को संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का ‘अशोभनीय ’ कृत्य करार दिया है। यह घटना उस समय हुई जब 78 वर्षीय राज्यपाल राजभवन में भीड़ भाड़ वाले प्रेस कांफ्रेंस स्थल से जा रहे थे।

महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने घटना की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैंने तमिलनाडु के गर्वनर से बनवारी लाल पुरोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने बिना मेरी कंसेंट के मेरे गाल पर एक थपकी देकर जवाब दिया।'

डीएमके की राज्यसभा सदस्य कनिमोई ने ट्वीट किया , ‘‘अगर संदेह नहीं भी किया जाए तब भी सार्वजनिक पद पर बैठे एक व्यक्ति को इसकी मर्यादा समझनी चाहिए और एक महिला पत्रकार के निजी अंग को छूकर गरिमा परिचय नहीं दिया। उन्होंने किसी भी इंसान द्वारा दिखाया जाने वाला सम्मान नहीं दर्शाया।’’ डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने अपने ट्वीटर हैंडल से कहा , ‘‘यह ना केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अनुपयुक्त कृत्य है।''

राज्यपाल ने यौन कदाचार के आरोपों को ‘बकवास’ बताया

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन आरोपों को बकवास बताकर खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय कथित तौर पर यौन कदाचार के मामले में उनके खिलाफ जांच कर रहा है। पुरोहित से जब एक पार्टी द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बारे में पूछा गया जिसमें कहा गया है कि कथित यौन कदाचार के लिये गृह मंत्रालय उनके खिलाफ जांच कर रहा है तो उन्होंने कहा , ‘‘यह बिल्कुल निराधार है। ’’ इस साल फरवरी में एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक दक्षिणी राज्य के राज्यपाल पर यौन कदाचार का आरोप है और आरोपों की सत्यता की गृह मंत्रालय जांच कर रहा है।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :तमिलनाडुपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम