लाइव न्यूज़ :

महिला पत्रकार के गाल सहलाने के विवाद पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने मांगी माफी, ऐसे दी सफाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 18, 2018 17:19 IST

महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने तमिलनाडु के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने बिना मेरी कंसेंट के मेरे गाल पर एक थपकी देकर जवाब दिया।

Open in App

चेन्नई, 18 अप्रैलः राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला पत्रकार के गाल सहलाने के विवाद के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित बुधवार को माफी मांग ली है। राज्यपाल पुरोहित ने मंगलवार को एक महिला पत्रकार के सवाल पर उसकी गाल थपथपाकर विवाद में पड़ गए थे। महिला पत्रकार के आरोपों के बाद राज्यपाल  पुरोहित ने उस वक्त माफी मांगी जब लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने एक तस्वीर को ट्वीट किया। 

इस घटना के बाद तमिलनाडु के पत्रकारों में काफी रोष था। उन्होंने  राज्‍यपाल को पत्र लिखकर माफी मांगने के लिए कहा था। उसका जवाब देते हुए महिला पत्रकार को राज्यपाल पुरोहित ने लिखा, 'मुझे 18 अप्रैल को आपका ई-मेल मिला। जब वह प्रेस कांफ्रेंस खत्‍म हो रही थी तो आपने एक सवाल पूछा था। मुझे आपका सवाल अच्‍छा लगा। इसलिए आपका उत्‍साह बढ़ाने के लिए अपनी पोती समझकर स्‍नेहवश आपके गाल को थपथपाया था। आपके पत्रकारीय कर्म की सराहना के लिए ऐसा महज स्‍नेहवश किया था, क्‍योंकि मैं भी इस पेशे से 40 साल तक जुड़ा रहा हूं। आपके मेल से मुझे पता चला कि इससे आप आहत हुई हैं। मैं आपकी भावना को समझ सकता हूं और इसलिए मैं उस घटना पर खेद प्रकट करते हुए माफी मांगता हूं'बता दें कि महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने घटना की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैंने तमिलनाडु के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने बिना मेरी कंसेंट के मेरे गाल पर एक थपकी देकर जवाब दिया।'

वहीं इस मामले में  विपक्षी डीएमके ने घटना को संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का ‘अशोभनीय ’ कृत्य करार दिया था। डीएमके की राज्यसभा सदस्य कनिमोई ने ट्वीट किया  कर कहा था कि अगर संदेह नहीं भी किया जाए तब भी सार्वजनिक पद पर बैठे एक व्यक्ति को इसकी मर्यादा समझनी चाहिए और एक महिला पत्रकार के निजी अंग को छूकर गरिमा परिचय नहीं दिया। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर