लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में आयकर विभाग की रेड, डीएमके मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों समेत 40 स्थानों पर छापेमारी

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2023 10:27 IST

तमिलनाडु में राज्य के ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी के स्थानों समेत 40 जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में आयकर विभाग शुक्रवार को कर रहा छापेमारी डीएमके के मंत्री सेंथिल बालाजी के घर समेत 40 स्थानों पर हो रही छापेमारी चेन्नई, करूर समेत कई जगहों पर चलाया जा रहा तलाशी अभियान

चेन्नई: तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आईटी रेड में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़े राज्य में लगभग 40 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में लगभग 40 स्थानों पर छापे मारे गए, जिनके राज्य मंत्री सेंथिल बालाजी से कथित संबंध हैं। मंत्री के दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों के स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। 

सेंथिल बालाजी डीएमके के वरिष्ठ नेता है और मौजूदा सरकार में मंत्री भी हैं। उनके खिलाफ आईटी विभाग द्वारा तलाशी की जा रही है और ये तलाशी चेन्नई, करूर और अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

आरोप है कि वी सेंथिल बालाजी भ्रष्टाचार के मामले में शामिल है। इस मामले में मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ करीबियों पर कथित तौर पर उनके साथ भ्रष्टाचार में मिलीभगत का आरोप है।

इसी को लेकर आयकर विभाग ने उनके आवास और उनसे संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि करूर के वरिष्ठ द्रमुक नेता सेंथिल बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग है। 

अप्रैल महीने में भी हुई थी छापेमारी 

बता दें कि इसी साल 25 अप्रैल को भी तमिलनाडु में आयकर विभाग ने डीएमके विधायक एमके मोहन के आवास पर छापेमारी की थी।

चेन्नई के अन्ना नगर स्थित डीएमके विधायक के घर पर आयकर विभाग द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था जिसमें निजी फर्म जी स्क्वायर के साथ डीएमके विधायक के कथित संबंध होने का आरोप लगाया गया था।

इस दौरार आयकर विभाग ने कड़ी सुरक्षा के बीच तमिलनाडु में करीब 50 से अधिक स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। 

टॅग्स :Tamil Naduआयकरडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया