लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! तमिलनाडु में 'जाति के कारण' महिला नेता को पंचायत की बैठक में फर्श पर बैठाया 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2020 19:31 IST

महिला का कहना है कि मेरी जाति के कारण उपाध्यक्ष ने मुझे बैठक की अध्यक्षता नहीं करने दी। उन्होंने मुझे झंडा फहराने नहीं दिया। उन्होंने अपने पिता को ऐसा करने दिया। हालांकि इस दौरान मैं उच्च जातियों का साथ देती रही, लेकिन अब यह खत्म हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कुड्डालोर में जिला में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है।एक निर्वाचित महिला नेता को पंचायत की बैठक के दौरान फर्श पर बैठाया गया।

तमिलनाडु के कुड्डालोर में जिला में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां एक निर्वाचित महिला नेता को पंचायत की बैठक के दौरान फर्श पर बैठाया गया। वहीं अन्य लोग कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में महिला फर्श पर बैठी देखी जा सकती है। जाति के नाम पर महिला के साथ हुए भेदभाव को लेकर लोगों में रोष है व्याप्त हैं।

कुड्डालोर जिला कलेक्टर इस मामले पर संज्ञान लिया और पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही सा जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई तस्वीर में दिख रही महिला थेरु थिट्टई ग्राम पंचायत की अध्यक्ष है और अनुसूचित जाति व आदि द्रविड़ समुदाय से आती है। वह बीते साल आरक्षित सीट से चुनकर आई हैं।

महिला का कहना है कि मेरी जाति के कारण उपाध्यक्ष ने मुझे बैठक की अध्यक्षता नहीं करने दी। उन्होंने मुझे झंडा फहराने नहीं दिया। उन्होंने अपने पिता को ऐसा करने दिया। हालांकि इस दौरान मैं उच्च जातियों का साथ देती रही, लेकिन अब यह खत्म हो रहा है। उपाध्यक्ष को SC/ST अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि तमिलनाडु के कई गांवों में अनुसूचित जातियों के रहने के लिए भी निर्धारित क्षेत्र हैं और जब वे उन क्षेत्रों से गुजरते हैं जहां "उच्च जाति" के लोग रहते हैं तो उन्हें जूते पहनने की अनुमति नहीं होती है। अतीत में कई बार देखा गया है कि अनुसूचित जातियों के लोग उच्च जातियों के क्षेत्र से गुजरे हैं तो वे अपने हाथों में चप्पल ले जाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया