लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु बारिश: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:25 IST

Open in App

चेन्नई, सात नवंबर तमिलनाडु के कई भागों और चेन्नई में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 36 जिलों में भारी बारिश हुई जिनमें राज्य की राजधानी में सर्वाधिक 134.29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसमें कहा गया कि परिस्थिति का जायजा लेते हुए स्टालिन ने 2015 की बाढ़ को ध्यान में रखते हुए बाढ़ वाले स्थानों पर राहत कार्यों की निगरानी की।

स्टालिन ने कोलाथुर, पेरम्बूर, पुरसाईवलकम, कोसापेट और ओटेरी का दौरा किया तथा पास के एक स्कूल में ठहरे प्रभावित लोगों को भोजन और राहत सामग्री वितरित की।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन, राजस्व और जनकल्याण विभाग के अधिकारियों को जलभराव न होने देना सुनिश्चित करने के साथ ही निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश भी दिए।

अत्याधिक बारिश के बाद सरकार ने आठ और नौ नवंबर को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिलों में स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद