लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: कुर्सी लाने में देरी से तिलमिलाए मंत्री ने डीएमके कार्यकर्ता को मारा पत्थर, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 24, 2023 16:39 IST

वीडियो में मंत्री एस.एम. नसर किसी खुली जगह पर खड़े हैं। इस दौरान अचानक वह जमीन से पत्थर उठाकर अपने कार्यकर्ता की ओर फेंक देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके के मंत्री एसएम नसर का कार्यकर्ता पर पत्थर फेंकने का वीडियो हुआ वायरल।तमिलनाडु के दुग्ध और डेयरी मंत्री एसएम नसर ने कुर्सी लाने में देरी होने पर कार्यकर्ता पर पत्थर फेंका।पिछले साल भ्रमक सूचना देने के मामले में सुर्खियों में आए थे मंत्री।

तिरुवल्लूर: तमिलनाडु के दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री एस.एम. नसर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री नसर की हरकत देखकर हर कोई हैरान है कि एक साम्मनित पद पर बैठा व्यक्ति खुलेआम ऐसी हरकत कर रहा है। दरअसल, वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।

वीडियो में मंत्री एस.एम. नसर किसी खुली जगह पर खड़े हैं। इस दौरान अचानक वह जमीन से पत्थर उठाकर अपने कार्यकर्ता की ओर फेंक देते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

क्यों फेंका मंत्री ने पत्थर?

मंत्री नसर का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो एक कार्यक्रम स्थल का है, जहां कल मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आने वाले हैं। इसी संबंध में एस.एम. नसर कार्यक्रम व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा कुर्सी लाने में थोड़ी देरी हो गई। इस बात से मंत्री नसर गुस्से में आग बबूला हो गए हैं और उन्होंने कार्यकर्ता को पत्थर फेंक कर मार दिया। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

पहले भी विवादों में रह चुके है डीएमके के मंत्री नसर

बताते चले कि ये पहली बार नहीं है, जब डीएमके सांसद और दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री एस.एम नसर सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी पिछले साल गलत सूचना देने के मामले में उन पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा था। दरअसल, एस.एम. नसर ने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दूध और उससे संबंधित वस्तुओं पर जीएसटी लगाने की सूचना दी थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा दूध पर जीएसटी लगाने के कारण दूध के दाम बढ़ गए हैं। मंत्री के इस बयान को लेकर तमिलनाडु भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी खूब आलोचना की थी। 

टॅग्स :Tamil Nadu Govtवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?