लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु हिंसा ने निगली 11 लोगों की जान, पुलिस पर उठे सवाल, बोले कमल हासन-फायरिंग के किसने दिए आदेश? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 23, 2018 12:59 IST

तमिलनाडु हिंसा में घायल कमल हासन पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलने के बाद हासन ने पुलिस फायरिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Open in App

तूतीकोरन, 23 मई: वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान उपजी हिंसा से 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मैयम के प्रमुख कमल हासन पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलने के बाद हासन ने पुलिस फायरिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

कलम हासन ने कहा, 'इस फायरिंग का हमें पता होना चाहिए कि आदेश किसने दिया। यह मैं नहीं बल्कि पीड़ित पूछ रहे हैं। केवल मुआवजे की घोषणा करना एक समाधान नहीं है। यह इंडस्ट्री बंद होना चाहिए और यह लोगों की मांग है।पुलिस पर इस वजह से उठे सवालवहीं, तमिलनाडु की स्थानीय पुलिस का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें असॉल्ट राइफल के साथ वह दिखाई दी रही है, जिसको लेकर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करने के कह रही है और यह भी कह रही है कि कम से कम प्रदर्शनकारियों में से एक मरना चाहिए।  सरकार ने दिए जांच आयोग गठन के आदेशइधर, भड़की हिंसा को तमिलनाडु की सरकार ने गंभीरता से लिया है और उसने घटना की जांच करने के लिए न्यायिक आयोग बनाने के आदेश दिए हैं, जो पूरे मामले की बारीकी से जांच करेंगे। जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

ऐसे उपजी हिंसाआपको बता दें, स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया था। इसमें 11 लोगों की जान चली गई और करीब 20 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। कई लोगों को हल्की चोटें लगी हैं। हालांकि, कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान  कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया और उग्र भीड़ ने कई वाहन भी पलटा दिए जिससे कि इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। 

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने हिंसक प्रदर्शन में मारे गए मृतकों के परिजनों को दस लाख और घायलों को तीन लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तमिलनाडुकमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील