लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Local Body Election: भाजपा और AIADMK की राह अलग, 12838 पद, 19 फरवरी को मतदान, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2022 16:30 IST

Tamil Nadu Local Body Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बीच कई साल से गठजोड़ था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा बड़ी संख्या में सीटों पर विजयी होगी।मतगणना 22 फरवरी को होगी। अन्नाद्रमुक के साथ सीट साझा करना मुश्किल है।

Tamil Nadu Local Body Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने सोमवार को घोषणा की कि वह शहरी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी और कहा कि राज्य में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के साथ उसका गठबंधन बरकरार रहेगा।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कई व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए निकाय चुनावों के लिए अन्नाद्रमुक के साथ सीट साझा करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव एक अवसर है और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव लड़ने के वास्ते टिकट देकर उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा बड़ी संख्या में सीटों पर विजयी होगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु में प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बरकरार है। अन्नामलाई ने कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। भाजपा ने यह घोषणा अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के एक दिन बाद की है।

बैठक में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। अन्नाद्रमुक ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा की पहली सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है। शहरी स्थानीय निकायों की 12838 सीटों पर 19 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है। मतगणना 22 फरवरी को होगी। 

टॅग्स :तमिलनाडुएआईडीएमकेBJPडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर