लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी उपचुनाव, बताया यह कारण

By भाषा | Updated: September 22, 2019 13:05 IST

तमिलनाडु की नानगुनेरी और विक्रवंडी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन का कहना है कि वह अन्नाद्रमुक और द्रमुक के भ्रष्ट राजनीतिक तमाशे का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं इसलिए कदम पीछे खींच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने तमिलनाडु की दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव में अपनी पार्टी को नहीं उतारने का फैसला लिया है।कमल हासन ने उम्मीज जताई है कि 2021 में उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) राज्य में सरकार बनाएगी।

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को अन्नाद्रमुक और द्रमुक का ‘‘भ्रष्ट राजनीतिक तामशा’’ और ‘‘सत्ता संघर्ष’’ करार देते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इसमें हिस्सा नहीं लेगी।

एमएनएम ने लोकसभा चुनाव-2019 से चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी और कई सीटों पर तीसरे स्थान पर रही। हासन ने कहा कि वह नानगुनेरी और विक्रवंडी उपचुनाव के नाम पर भ्रष्ट राजनीतिक तमाशों का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

यहां जारी बयान में हासन ने कहा, ‘‘यह बहुत स्पष्ट है कि उपचुनाव सत्तारूढ़ दल और पहले शासन करने वाली पार्टी के बीच सत्ता संघर्ष के अलावा कुछ नहीं है। वे अपनी ताकत और पद बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।’’

अभिनेता से राजनेता बने हासन ने कहा कि एमएनएम तेजी से तमिलनाडु के लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है और वर्ष 2021 में सरकार बनाएगी, पुराने और बेकार हो चुके राजनीतिक दलों को हटाएंगे और उनका भ्रष्टाचार खत्म कर बेहतर प्रशासन मुहैया कराएंगे, लोग जिसके हकदार हैं।

टॅग्स :कमल हासनतमिलनाडुउपचुनावडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार