लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में अन्ना, एमजीआर, जया के नाम पर रखे 3 मेट्रो स्टेशनों के नाम

By भाषा | Updated: July 31, 2020 14:37 IST

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के उच्च स्तरीय समिति के सुझाव स्वीकार करने के बाद स्टेशनों के नाम बदले गए।

Open in App
ठळक मुद्देजयललिता के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा शहर में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए उठाए कदमों का भी जिक्र किया।मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण में 61,843 करोड़ रुपये की लागत से 118.9 किलोमीटर के तीन गलियारों का निर्माण किया जाएगा

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को तीन मेट्रो स्टेशन के नाम दिवंगत मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई, एम. जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता पर रखे। सरकारी आदेश के अनुसार अलंदूर स्टेशन का नाम अब ‘अरिगनर अन्ना अलंदुर मेट्रो’ होगा। सेंट्रल मेटो को अब ‘पुरैची थलाइवर डॉ एमजी रामचंद्रन मेट्रो’ और सीएमबीटी स्टेशन को अब ‘पुरैची थलाईवी डॉ जे जयललिता सीएमएमबीटी मेट्रो’ कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के उच्च स्तरीय समिति के सुझाव स्वीकार करने के बाद स्टेशनों के नाम बदले गए। उन्होंने जयललिता के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा शहर में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए उठाए कदमों का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण में 61,843 करोड़ रुपये की लागत से 118.9 किलोमीटर के तीन गलियारों का निर्माण किया जाएगा।

इसमें माधवराम से एसआईपीसीओटी, लाइट हाउस से पूनमले और माधवराम से शोलिंगनल्लूर तक मेट्रो के नेटवर्क को फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश पारित कर दिया है अब केन्द्र की मंजूरी और कोष का इंतजार है।’’  

टॅग्स :तमिलनाडुमेट्रोके पलानीस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

भारतक्या है दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर? ₹30,274 करोड़ खर्च, लगभग 82.15 किमी तक फैला

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील