लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की लड़की ने किया कमाल, केवल 58 मिनट में 46 डिश बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया कायम

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2020 14:52 IST

तमिलनाडु की एसएन लक्ष्मी साई श्री ने केवल 58 मिनट में 46 पकवान बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। पहले ये रिकॉर्ड केरल की एक लड़की के नाम था।

Open in App
ठळक मुद्देएसएन लक्ष्मी साई श्री का UNICO बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्जएसएन लक्ष्मी साई श्री ने चेन्नई में केवल 58 मिनट में 46 पकवान बनाने का कारनामा किया हैलक्ष्मी ने केरल की सान्वी का रिकॉर्ड तोड़ है जिनके नाम 30 डिश बनाने का रिकॉर्ड था

काम कोई    भी हो, अगर आप में हुनर है तो उसकी तारीफ पूरी दुनिया करती है। तमिलनाडु की एक लड़की ने ऐसा ही कमाल किया है। एसएन लक्ष्मी साई श्री ने चेन्नई में 58 मिनट में 46 अलग-अलग डिश बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। उनका नाम UNICO बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

एसएन लक्ष्मी ने ये कमाल मंगलवार को किया। लक्ष्मी बताती हैं कि खाना बनाने में उनकी दिलचस्पी शुरू से ही मां के कारण थी। मां ने उन्हें खाना बनाने की ट्रेनिंग दी और तभी से वे इस काम को करना पसंद करती हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लक्ष्मी ने कहा, 'मैंने अपनी मां से खाना बनाना सीखा। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ये उपलब्धि हासिल की है।'  

वहीं, लक्ष्मी की मां एन कलाईमगल ने कहा कि उनकी बेटी ने ज्यागा रूचि के साथ लॉकडाउन के दौरान खाना बनाना शुरू किया था और वो काफी अच्छा कर रही थी। लक्ष्मी के हुनर को पहचानते हुए उनके पिता ने सबसे पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बारे में सलाह दी।

लक्ष्मी की मां के अनुसार, 'मैं तमिलनाडु के तरह-तरह के पारंपरिक डिश बनाती हूं। मेरी बेटी ऐसे में किचन में मेरे साथ समय देती थी। मैंने जब अपने पति से बेटी के खाना बनाने की रूचि के बारे में बात की तो उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की सलाह दी। इस तरह हमें इस बारे में विचार आया।'

इसके बाद लक्ष्मी के पिता ने खुद इस बारे में रिसर्च करना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि 10 साल की केरल की एक लड़की सान्वी ने 30 डिश बनाए थे। ऐसे में पिता ने लक्ष्मी को केरल की सान्वी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रेरित किया।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'