लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : नीट के परिणाम को लेकर चिंतित युवक ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:27 IST

Open in App

कोयंबटूर, 30 अक्टूबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम को लेकर चिंतित 20 वर्षीय एक मेडिकल अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

कोयंबटूर के संगरायपुरम में रहने वाले के. कीर्तिवासन नामक युवक ने सितंबर में हुई इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसका परिणाम कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह उसका तीसरा प्रयास था और वह अपने परिणाम को लेकर बहुत ही चिंतित था।

पुलिस के मुताबिक इससे पहले कीर्तिवासन ने 2019 और 2020 में भी नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था। देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट की परीक्षा में वह तीसरी बार बैठा था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित करने के बाद से ही युवक परेशान था और उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह इस साल भी परीक्षा पास नहीं कर पाएगा।

उसके माता-पिता ने उसे परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा करने की सलाह दी। लेकिन इसके बावजूद कीर्तिवासन ने कथित तौर पर शुक्रवार दोपहर को कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद उसे पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोलाची अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, जहां उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर