लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 15:31 IST

Open in App

चेन्नई, 26 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी सेवा ने लाखों लोगों को गरीबी से उबारा।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। लाखों नागरिकों को गरीबी से उबारकर आपने हमारे देश की जो सेवा की और मंदी के दौर में आपने जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसे कोई नहीं भूल सकता।’’

वर्ष 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह रविवार को 89 वर्ष के हो गए।

सिंह को 1991-96 के दौरान पी वी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सिंह को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर