लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : भाजपा ने मुख्यमंत्री स्टालिन से ताड़ी की बिक्री पर से प्रतिबंध हटाने का आगह किया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:09 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु) , छह दिसंबर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से राज्य में ताड़ी की बिक्री पर से प्रतिबंध हटाने पर विचार करने का आग्रह किया।

भाजपा की कृषि शाखा के प्रमुख जी. के. नागराज ने कहा कि जब सरकार खुद शराब बेच रही है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है और असमय मौत का कारण बनती है, ऐसे में स्वास्थ्यकर पेय माने जाने वाली ताड़ी पर प्रतिबंध लगाना कैसे उचित है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि किसानों की आय दिन ब दिन घटती जा रही है और विपक्ष ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त कराने की साजिश रची, जबकि ये कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे।

नागराज ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि के कार्यकाल से अब तक सस्ती शराब बिक रही ही है, ऐसे में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ कर एक करोड़ को पार कर गई और सरकार को इस कारोबार से 33,811 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए