लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: अंसारूल्लाह केस में मुहम्मद शेख के घर NIA की छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 09:32 IST

यह पूरा मामला कथित तौर पर आतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश से जुड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को एनआईए की एक विशेष अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार 16 लोगों को आठ दिन की हिरासत में जांच एजेंसी को सौंपने की मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देअंसारूल्लाह केस में शनिवार सुबह एनआईए की मुहम्मद शेख के घर छापेमारीआतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश से जुड़ा है मामला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तमिलनाडु के मदुरै के नरीमादु में स्थित मुहम्मद शेख के घर छापेमारी शनिवार सुबह जारी है। एनआई ये छापेमारी तमिलनाडु के अंसारुल्लाह केस में कर रही है। दरअसल, यह पूरा मामला कथित तौर पर आतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश से जुड़ा है।

ये छापेमारी भी इसी के तहत ‘अंसारुल्ला’ आतंकवादी मॉड्यूल मामले की एनआईए की जांच के तहत की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये छापेमारी चेन्नई, मदुरै, तिरुनेलवेली और रामनाथपुरम जिलों में की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

इससे पहले शुक्रवार को एनआईए की एक विशेष अदालत ने कथित तौर पर आतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश करने और देश में आतंकी हमले करने के लिए धन जुटाने के मामले में गिरफ्तार हुए 16 लोगों को आठ दिन की हिरासत में जांच एजेंसी को सौंपने की मंजूरी दे दी। 

आरोपियों की 10 दिन की हिरासत के लिए याचिका पेश करते हुए एनआईए के विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि एजेंसी को आरोपियों को जांच के दौरान जमा किये गये सबूतों की पुष्टि करने के लिए कई जगह ले जाने की जरूरत है। एनआईए ने न्यायाधीश पी चेंतूरपांडी के समक्ष कहा कि धन के स्रोतों का पता लगाने और बड़े षडयंत्रों का खुलासा करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है। अदालत ने शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :एनआईएतमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील