लाइव न्यूज़ :

किसानों से बात करें, बल प्रयोग की न सोचें : शरद पवार

By भाषा | Updated: January 26, 2021 22:25 IST

Open in App

मुंबई, 26 जनवरी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के मद्देनजर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जो कुछ हुआ, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन उन कारणों को भी नरअंदाज नहीं किया जा सकता जिनकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

उन्होंने किसानों पर बल प्रयोग को लेकर सरकार को आगाह भी किया।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार से कहा कि वह नए कृषि कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर किसानों से वार्ता करे और मुद्दे पर अपना ‘‘अड़ियल रवैया’’ छोड़े।

पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि यदि केंद्र ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया तो पंजाब में अशांति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए मोदी सरकार को यह ‘पाप’ नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली तो केंद्र और कानून व्यवस्था से जुड़े लोगों से उम्मीद थी कि वे उनसे संवेदनशील तरीके से निपटें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पवार ने कहा कि दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों को आहत किए बिना किसानों की मांगों पर कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए था।

राकांपा नेता ने कहा कि उन्हें जो सूचना मिली है, उसके अनुसार ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों पर कड़ी शर्तें लगाई गई थीं।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से उनके 50-60 दिन के आंदोलन और उनके धैर्य को ध्यान में रखकर निपटा जाना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने एक अलग नजरिया अपनाया जिससे स्थिति खराब हुई।

पवार ने कहा कि आज हुई घटनाओं का कोई बचाव नहीं कर सकता, लेकिन यह क्यों हो रहा है, कोई इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि केंद्र को किसानों से वार्ता करनी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर निर्णय करना चाहिए।

पवार ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है और केंद्र बल प्रयोग की कोशिश करता है तो पूर्व में अशांत रह चुका और अब इससे उबर चुका पंजाब पुन: अशांति की ओर बढ़ सकता है तथा मोदी सरकार को यह ‘पाप’ नहीं करना चाहिए।

मुंबई में सोमवार को हुए किसानों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार स्थिति से धैर्य के साथ निपटी और यही केंद्र को दिल्ली में करना चाहिए था।

राकांपा नेता ने कहा कि यदि केंद्र को लगता है कि बल प्रयोग से मुद्दा सुलझ सकता है तो यह सोचना गलत है।

उन्होंने कहा कि वह संसद सत्र से पहले अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मुद्दे पर चर्चा करेंगे क्योंकि दिल्ली में जो हुआ, उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

पवार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए था कि वह पूर्व में ही स्थिति का संज्ञान लेते और प्रदर्शनकारी किसानों से बात करते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग