लाइव न्यूज़ :

अमानतुल्ला खान के ट्वीट पर भड़के तजिंदर पाल सिंह बग्गा, कहा- गद्दारी अरविंद केजरीवाल के खून में है

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 12:36 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से मोहसिन नाम के एक शख्स को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने मोहसिन को बेकसूर बता कर रिहा करने की मांग की थी और भाजपा पर मुसलमानों को परेशान करने का आरोप लगाया था। बीजेपी इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है।

Open in App
ठळक मुद्देतजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल पर बोला हमलावीडियो जारी कर केजरीवाल को गद्दार कहाअमानतुल्ला खान पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि गद्दारी अरविंद केजरीवाल के खून में हैं। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ये आरोप आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के उस ट्वीट को लेकर लगाया जिसमें आप विधायक ने कहा था कि दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से गिरफ्तार मोहसिन की गिरफ्तारी गलत और असंवैधानिक है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अमानतुल्ला खान का आईएस आतंकवादी को सपोर्ट करना और केजरीवाल का चुप रहना ये बताता है की गद्दारी अरविंद केजरीवाल के खून में है।

अपने वीडियो में भाजपा नेता बग्गा ने कहा, ‘अमानतुल्ला खान ने ISIS के आतंकियों को जो समर्थन दिया है, ये आम आदमी पार्टी के लिए नया नहीं है। ये दर्शाता है कि आप आतंकवादियों को सपोर्ट करती है। गद्दारी ‘आप’ के खून में है। कश्मीर को पाकिस्तान को देने की बात करने वालों के चंदे से इस पार्टी का गठन हुआ है। बाटला हाउस एनकाउंटर को केजरीवाल ने फर्जी बताया था। केजरीवाल ने ही सेना से सबूत मांगे थे। इतना ही नहीं, जब कन्हैया कुमार के साथ लोगों ने भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया तो उसका भी स्वागत किया। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो पंजाब में आतंकियों के घर जाकर सोते हैं। अमानतुल्ला खान ने आतंकी को समर्थन दिया, इसे अरविंद केजरीवाल का बयान मानना चाहिए क्योंकि उनकी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता। अगर अमानतुल्ला खान पर पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो इसे अरविन्द केजरीवाल का ही बयान मानना चाहिए।"

क्या है पूरा मामला

दरअसल राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से मोहसिन नाम के एक शख्स को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मोहसिन पर आरोप है कि वह भारत में रहकर आईएसआईएस के लिए फंड जुटाता था और युवाओं को कट्टर बनाता था। मोहसिन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने ट्वीट कर कहा था कि ‘NIA द्वारा जामिया के छात्र मोहसिन की गिरफ्तारी सरासर गलत और असंवैधानिक है। भाजपा और आरएसएस वालों ने आईएसआईएस के नाम पर मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने का नया तरीका निकाला है। मोहसिन बेकसूर है और उसका किसी भी असामाजिक तत्व के साथ कोई संबंध नही रहा है। मोहसिन को जल्द रिहा किया जाए।’ अमानतुल्ला खान के इस बयान के बाद ही भाजपा आप और केजरीवाल पर हमलावर है और अमानतुल्ला खान पर कार्रवाई करने की मांग कर रही है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीतेजिंदर पाल सिंह बग्गाकपिल मिश्रएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी