लाइव न्यूज़ :

खतरे में है ताजमहल! भारी बारिश के बाद ताजमहल की दीवारों, फर्श और अन्य हिस्सों को नुकसान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 22, 2024 15:56 IST

पिछले सप्ताह आगरा में भारी बारिश के बाद ताजमहल की दीवारों, फर्श और अन्य हिस्सों को नुकसान हुआ है। कई हिस्सों पर कई दरारें और क्षति दिखाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य गुंबद के चारों ओर के दरवाजों पर अरबी में कुरान की आयतें लिखी हुई हैं, जिनके अक्षर घिस गए हैंजड़े गए अर्ध-कीमती पत्थर भी समय की मार से जूझ रहे हैंमकबरे के कुछ हिस्सों और प्रतिष्ठित गुंबद की दीवारों पर क्षति देखी जा सकती है

आगरा: पिछले सप्ताह आगरा में भारी बारिश के बाद ताजमहल की दीवारों, फर्श और अन्य हिस्सों को नुकसान हुआ है। कई हिस्सों पर कई दरारें और क्षति दिखाई दी है। इस बारे में टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव शकील चौहान ने कहा है कि मुख्य गुंबद के चारों ओर के दरवाजों पर अरबी में कुरान की आयतें लिखी हुई हैं, जिनके अक्षर घिस गए हैं। दीवारों में पिएट्रा ड्यूरा की जटिल तकनीक के माध्यम से जड़े गए अर्ध-कीमती पत्थर भी समय की मार से जूझ रहे हैं। पश्चिमी दिशा में, शाही मस्जिद के सामने फर्श से पत्थर उखड़ गए हैं। मुख्य मकबरे के कुछ हिस्सों और प्रतिष्ठित गुंबद की दीवारों पर क्षति देखी जा सकती है।

हालांकि, एएसआई ने दावा किया कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के संबंध में "कोई गंभीर संरचनात्मक समस्या" नहीं है। ताजमहल के रखरखाव के लिए धन के कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों पर एएसआई ने कहा है कि ताजमहल के रखरखाव पर खर्च किए गए धन का समय-समय पर ऑडिट किया जाता है। अब तक, इन ऑडिट में कोई चिंता नहीं जताई गई है।

अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने कहा, "संरक्षण कार्य एक नियमित प्रक्रिया है। टूट-फूट का आकलन अक्सर किया जाता है। स्मारक को सर्वोत्तम संभव तरीके से संरक्षित करने के लिए वैज्ञानिक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किए जाते हैं।"

हाल ही में ताजमहल में मकबरे के केंद्रीय गुंबद की दीवार पर एक पौधे के उगने की तस्वीरें आई थीं। इससे पर्यटकों और संरक्षणवादियों के बीच चिंता बढ़ गई। हाथीदांत-सफेद संगमरमर की संरचना से बारिश का पानी रिस रहा था, जिसकी बूंदें नीचे मुगल सम्राट शाहजहाँ और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों तक पहुँच रही थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में, ASI ने कहा, "लगातार भारी बारिश के कारण, पानी की कुछ बूंदें देखी गईं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। कोई गंभीर संरचनात्मक समस्या नहीं है।" 

ताज के मुख्य गुंबद की संगमरमर की दीवार पर उगने वाले पौधे को बाद में हटा दिया गया। पिछले हफ़्ते, एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हुआ, जिसमें स्मारक के एक बगीचे को बारिश के पानी में डूबा हुआ दिखाया गया, जिसने आने वाले पर्यटकों का ध्यान खींचा। ASI ने जवाब देते हुए कहा, "ताजमहल परिसर के बगीचे क्षेत्र में बारिश के कारण जमा हुआ पानी अस्थायी है और मौजूदा कुओं और रिचार्ज गड्ढों के माध्यम से भूजल में समा जाता है।"

टॅग्स :ताज महलआगराASIउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की