लाइव न्यूज़ :

CAB:डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने कहा-"आपके पास देश के एक वर्ग को पीड़ित महसूस कराने का जनादेश है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 15:19 IST

इस बिल पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान ने कहा कि एनआरसी व कैब के जरिए यह सरकार जिन्ना के सपने को पूरा करना चाहती है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि याद कीजिए, 1949 में सरदार पटेल ने कहा था कि 'हम भारत में वास्तव में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की नींव रख रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकैब के समर्थन में भाजपा सरकार को जदयू का साथ मिला है।आनंद शर्मा ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस को टू नेशन थ्योरी के लिए जिम्मेदार मानते हैं।

नागरिकता संशोधन बिल आज राज्य सभा में पेश हो गया। इस बिल पर बहस के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया था। इस दौरान डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने भजपा सरकार के इस फैसले का विरोध किया। शिवा ने कहा कि आपके पास देश के एक वर्ग को पीड़ित महसूस कराने का जनादेश प्राप्त है। आप इस बिल के जरिए समाज के एक बड़े वर्ग को मुख्यधारा से अलग-थलग कर देंगे।  

आपको बता दें कि इस बिल पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान ने कहा कि एनआरसी व कैब के जरिए यह सरकार जिन्ना के सपने को पूरा करना चाहती है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि याद कीजिए, 1949 में सरदार पटेल ने कहा था कि 'हम भारत में वास्तव में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की नींव रख रहे हैं।"

कैब के समर्थन में भाजपा सरकार को जदयू का साथ मिला है। हालांकि, शिवसेना ने इस बिल का समर्थन नहीं किया है। यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा में बिल के समर्थन की वजह से कांग्रेस सुप्रीमो के खासी नाराजगी का सामना करने के बाद शिवसेना ने बिल के समर्थन में नहीं जाने का फैसला किया है। 

कांग्रेस की तरफ से आनंद शर्मा ने इस बिल को लेकर सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह कांग्रेस को टू नेशन थ्योरी के लिए जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन, सच यह है कि हिन्दू महासभा की बैठक में सबसे पहले इस थ्योरी को स्वीकार किया गया है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019डीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर