लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा- यह सच है कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2022 16:37 IST

एएनआई न्यूज एजेंसी के हवाले से तुषार गांधी ने कहा, यह सच है कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे, उन्होंने अंग्रेजों से जेल से बाहर निकलने के लिए माफी मांगी

Open in App
ठळक मुद्देतुषार गांधी ने कहा, यह सच है कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थेकहा- उन्होंने अंग्रेजों से जेल से बाहर निकलने के लिए माफी मांगीबोले- ऐसा नहीं है कि हमने इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से लिया है, इतिहास में सबूत हैं

मुंबई: भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण पात्र रहे वीर सावरकर को लेकर सियासी पारा गरम है। कांग्रेस पार्टी जहां वीर सावरकर को अंग्रेजों का साथी बता रही है तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें एक महान क्रांतिकारी के रूप में पेश करती आई है। इस बहस के बीच शुक्रवार को महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भी सावरकर को अंग्रेजों का दोस्त बताया है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के हवाले से तुषार गांधी ने कहा, यह सच है कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे, उन्होंने अंग्रेजों से जेल से बाहर निकलने के लिए माफी मांगी...ऐसा नहीं है कि हमने इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से लिया है, इतिहास में सबूत हैं।

भारत जोड़ो यात्रा पर तुषार गांधी ने कहा कि यात्राएं परंपरा का हिस्सा हैं, जिन्होंने वर्षों में कई क्रांतियों को जन्म दिया है। आज जब देश हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित किए गए ढांचे के खिलाफ आगे बढ़ रहा है, तो लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमने हार नहीं मानी है।

दरअसल, महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रजों की मदद करने वाला बताया है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा था कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा, "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं" और उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए। कांग्रेस नेता ने कहा सावरकर जी ने अंग्रेज़ों की मदद की थी। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब सावरकर ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया। 

टॅग्स :Veer Savarkarकांग्रेसभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम