लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बरपा है स्वाइन फ्लू कहर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-शीघ्र कराएं जांच 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 3, 2019 13:27 IST

डॉक्टर शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की प्रारंभिक अवस्था में जांच और उपचार होने की स्थिति में इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। लापरवाही बरतने पर स्वाइन फ्लू गंभीर रूप लेकर प्राणघातक भी हो जाता है । इसे ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू की जांच के दायरे को निरंतर बढ़ा रहा है। 

Open in App

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेशवासियों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखते ही तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू की जांच वर्तमान में 8 राजकीय और 3 निजी प्रयोगशालाओं में की जा रही है।  इसके दायरे को बढ़ाकर 50 किया जाएगा। स्वाइन फ्लू की शीघ्र जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए आधुनिकतम मशीनों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

डॉक्टर शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की प्रारंभिक अवस्था में जांच और उपचार होने की स्थिति में इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। लापरवाही बरतने पर स्वाइन फ्लू गंभीर रूप लेकर प्राणघातक भी हो जाता है । इसे ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू की जांच के दायरे को निरंतर बढ़ा रहा है। 

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के दायरे को बढ़ाते हुए सभी जिला स्तर पर स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिकतम मशीनों द्वारा स्वाइन फ्लू की यथाशीघ्र जांच कर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा मंत्री शर्मा ने कहा कि मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह संवेदनशील और गंभीर है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा सक्रिय रहकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुंचाना है। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर व्यापक प्रयास कर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने की दिशा में गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रहा है।

टॅग्स :स्वाइन फ्लूराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos