लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Rajya Sabha Seat: 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे दुनिया की कोई शक्ति लग जाए', स्वाति मालीवाल ने की घोषणा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 23, 2024 17:52 IST

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह राज्यसभा सीट से इस्तीफा नहीं देंगी, चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति क्यों न लग जाए

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल ने कहा, वह राज्यसभा से इस्तीफा नहीं देंगी13 मई की घटना के बाद सांसद संजय सिंह ने संपर्क कियास्वाति के साथ मारपीट करने के मामले में विभव को दिल्ली पुलिस ने 19 मई को गिरफ्तार किया था

Swati Maliwal Rajya Sabha Seat:आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह राज्यसभा सीट से इस्तीफा नहीं देंगी, चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति क्यों न लग जाए। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि हो सकता है कि आपसे राज्यसभा सीट छोड़ने के लिए कहा गया हो। इस पर स्वाति ने कहा कि राज्यसभा सीट या कुर्सी मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है।

प्यार से मांगते तो जान भी दे देती। लेकिन, अब जो मेरे साथ हुआ है, अब मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। उन्होंने कहा कि वह सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं और उन्होंने कभी भी किसी पद के लिए कोई इच्छा नहीं दिखाई।

स्वाति ने कहा कि अगर आप मेरा पूरा करियर देखेंगे तो मैंने कभी किसी पद की इच्छा नहीं दिखाई। 2006 में मैंने अपनी इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ दी और जनसेवा करने के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ शामिल हो गई। जब हमें कोई नहीं जानता था। वहां केवल तीन लोग थे और मैं उनमें से एक थी। मैं तब से काम कर रही हूं।

मालूम हो कि इस साल जनवरी माह में आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजा। वहां उन्हें निर्विरोध चुना गया था। मालीवाल से मारपीट की घटना पर उनके ओर से दी गई शिकायत आधार पर विभव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विभव को दिल्ली पुलिस ने 19 मई को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। वहीं, दिल्ली पुलिस उसे मुंबई भी लेकर गई थी, जहां उसके फोन के लोकेशन को ट्रेस किया गया था। 

जांच होनी चाहिए, मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं इस मामले की उचित जांच चाहती हूं। मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हूं। मुझे बुरी तरह पीटा गया था। चिल्ला रही थी, किसी ने मेरा साथ नहीं दिया, कोई मुझे बचाने नहीं आया। दिल्ली पुलिस ठीक से जांच करेगी और बताएगी कि क्या हुआ, क्यों हुआ और कैसे हुआ। सीसीटीवी फुटेज कहां है छेड़छाड़ का पूरा वीडियो कहां है।

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालराज्य सभाराज्यसभा चुनावAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीसंजय सिंहआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप