लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Controversy: "केजरीवाल और 'आप' अर्बन नक्सल गिरोह का हिस्सा हैं, उनकी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं", बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2024 07:55 IST

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विवाद में कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप अर्बन नक्सल गिरोह का हिस्सा हैं। उनकी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विवाद में किया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमलाभाजपा सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप अर्बन नक्सल गिरोह का हिस्सा हैंस्वाति मालीवाल को चुप कराने, सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है, यह आप का डीएनए है

अयोध्या: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बीते गुरुवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की और कहा कि मालीवाल पर हुए 'हमले' के मामले में जिस तरह से उन्हें 'खामोश' करने और 'सबूत' मिटाने के प्रयास किए गए हैं, उससे उनका 'चरित्र' अब सामने आ गया है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि इस घटना ने आप की संस्कृति और उसके डीएनए को उजागर कर दिया है। इस कारण से दिल्लीवासी लगातार 'आप' सरकार को हटाने की अपील कर रहे हैं।

एएनआई के हवाले से तेजस्वी सूर्या ने कहा, ''इस घटना के बाद केजरीवाल का चरित्र और आप की राजनीतिक संस्कृति सामने आ गई। मैं दिल्ली के लोगों से यह भी कहना चाहता हूं कि अगर महिलाएं सुरक्षित माहौल चाहती हैं तो उन्हें जल्द से जल्द आप सरकार को हटाना चाहिए।'

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल और आप अर्बन नक्सल गिरोह का हिस्सा हैं। उनकी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह से स्वाति मालीवाल को चुप कराने, सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है और एक सांसद पर अत्याचार किया गया है। वह आप की संस्कृति को दर्शाता है। इस प्रकरण से अरविंद केजरीवाल का चरित्र, राजनीतिक संस्कृति और आप का डीएनए उजागर हो गया है।"

भाजपा सांसद के इन आरोपों के इतर समाचार एजेंसी एएनआई को दिये एक इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार आम आदमी पार्टी के भीतर एक बहुत "प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति" हैं।

मालीवाल ने दावा किया कि घटना के दौरान अरविंद केजरीवाल अपने आवास पर मौजूद थे, जब बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। यह बयान केजरीवाल के बुधवार के दावे का खंडन करता है कि वह कथित हमले के स्थान पर "मौजूद नहीं थे।

विभव कुमार को दिल्ली के मुख्यमंत्री का "राजदार" कहते हुए स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी सहयोगी "साधारण निजी सहायक" नहीं हैं और इस कारण से पूरी पार्टी उनसे "डरती" है।

इस बीच कथित हमले के मामले पर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घटना के दो संस्करण हैं और पुलिस को दोनों की उचित जांच करनी चाहिए।

स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद केजरीवाल के सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 18 मई को देर रात की सुनवाई के बाद दिल्ली की एक अदालत ने विभव कुमार को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया था।

टॅग्स :तेजस्वी सूर्यास्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट