लाइव न्यूज़ :

सुवेंदु अधिकारी की एसपी को धमकी कहा, 'भेज दिए जाओगे बारामूला'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 15:55 IST

बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस सख्ती से नाराज सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'बीजेपी के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को जिले में फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा हैं, मैं इन सब केसेस की सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट में अपील करूंगा फिर दीदी कुछ नहीं कर पाएंगी '

Open in App
ठळक मुद्देसुवेंदु अधिकारी के बिगड़े बोलपूर्व मिदनापुर जिले के एसपी को दी धमकीअपने खिलाफ कई मामले खुलने से नाराज़ सुवेंदु

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर के एसपी को ट्रांसफर की धमकी दे डाली। पूर्वी मिदनापुर के एसपी अमरनाथ के. से सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई काम मत करो कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला में ड्यूटी करना पड़े। दरअसल अपने खिलाफ पुलिस जांच से नाराज सुवेंदु अधिकारी बंगाल पुलिस को सबक सिखाने की बात कर रहे थे।

एसपी के कॉल रिकॉर्ड्स होने का किया दावापूर्वी मिदनापुर के तमलुक में एसपी ऑफिस के निकट ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने चेताए, 'तुम्हें अभिषेक बनर्जी के दफ्तर से जो भी फोन कॉल आते हैं वो सारे रिकॉर्ड मेरे पास हैं, अगर तुम्हारे साथ राज्य सरकार हैं तो हमारे साथ भी केंद्र सरकार हैं।' बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस सख्ती से नाराज सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'बीजेपी के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को जिले में फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा हैं, मैं इन सब केसेस की सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट में अपील करूंगा फिर दीदी कुछ नहीं कर पाएंगी '

अधिकारी के खिलाफ ममता सरकार ने शुरू की कई मामलों में जांचपूर्वी मिदनापुर पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ कई शिकायतों की जांच शुरू कर दी हैं। इसमें तारपोलिन चोरी केस जिसमें अधिकारी आपराधिक साजिश के आरोपी हैं और 2018 में उनके सिक्यॉरिटी गार्ड का मर्डर केस भी शामिल है। इस मर्डर केस की जांच अब सीआईडी कर रही है। कोंटई कोऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर भी राज्य सरकार कोलकाता हाई कोर्ट का रुख कर चुकी है। इस बैंक के चेयरमैन सुवेंदु अधिकारी हैं।

एसपी ऑफिस के बाहर जुटेंगे 1 लाख समर्थकसुवेंदु अधिकारी ने राज्य की ममता सरकार पर दबाव बनाने के लिए 9 अगस्त को एसपी ऑफिस के सामने एक लाख लोगों के इकट्ठा होने की घोषणा की है। इससे पहले बीजेपी नेता राहुल सिन्हा को फर्जी टीकाकरण शिविर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस हिरासत में ले चुकी हैं।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीतामलुकबारामूलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो