लाइव न्यूज़ :

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:30 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र) 12 फरवरी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक एसयूवी शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 वर्षीय लड़की सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल भी हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पंढरपुर स्थित भगवान विट्ठल के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हादसा सोलापुर-पंढरपुर मार्ग पर कासेगांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ।

पंढरपुर थाने के निरीक्षक किरण अवचार ने कहा, ‘‘ हादसे में हताहत हुए लोग कोल्हापुर जिले के चांदगढ़ तहसील के थे। कुल 15 लोग एसयूवी में सवार होकर पंढरपुर में भगवान विट्ठल के मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि चालक अचानक एसयूवी से नियंत्रण खो बैठा जिससे वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में दो पुरुष, दो महिलाओं और 11 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।’’

अवचार ने बताया कि घायलों को पंढरपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम