लाइव न्यूज़ :

निलंबित आईएफएस अधिकारी पाठक और उनके बेटे को मिली ओड़िश उच्च न्यायालय से जमानत

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:26 IST

Open in App

कटक, एक मार्च ओड़िशा उच्च न्यायालय ने निलंबित आईएफएफ अधिकारी अभयकांत पाठक और उनके बेटे को सोमवार को जमानत दे दी।

पुलिस ने इन दोनों पिता एवं पुत्र पर भुवनेश्वर की एक यात्रा एजेंसी के साथ कथित रूप से 65 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा करने को लेकर मामला दर्ज किया था।

न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने दोनों के जमानत आवेदन को स्वीकार किया । दोनों जेल में हैं।

उनके वकील पीतांबर आचार्य ने कहा, ‘‘ अदालत इस बात से संतुष्ट हो गयी कि पुलिस किसी निजी यात्रा संगठन के लिए रिकवरी एजेंट नहीं हो सकती और वह आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं कर सकती।’’

यात्रा एजेंसी ने पिछले साल दो दिसंबर को खारावेला नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी अभयकांत पाठक के बेटे आकाश पर 65 लाख का धोखा देने का आरोप लगाया था।

रिपोर्ट के अनुसार आकाश और उनके पिता ने एजेंसी के माध्यम से करीब 2.78 करोड़ रूपये में चार्टर्ड उड़ान, पंचसितारा होटल एंव एयर टिकट बुक कराये थे। उन्होंने 2.13 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया था लेकिन 65,16,233 रूपये का बिल नहीं चुकाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो