लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ की हुई संदिग्ध मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 29, 2022 15:07 IST

बाघ का मृत शरीर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज के बफर क्षेत्र में मिला। वहीं इस बाघ के साथ पनपथा रेंज के कोर क्षेत्र में तेंदुए की भी मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देबाघ के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगासाल 2021 से अब तक बांधवगढ़ रेंज में दर्जनों बाघों की मौत हो चुकी हैबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार हो रही संदिग्ध मौत से सुरक्षा के गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैंं

मध्य प्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते शुक्रवार को एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस बाघ संरक्षित क्षेत्र में बीते 20 दिनों में दो बाघों की मौत हो चुकी है।

इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि बाघ का मृत शरीर धमोखर रेंज के बफर क्षेत्र में मिला। वहीं इस बाघ के साथ पनपथा रेंज के कोर क्षेत्र में तेंदुए की भी मौत हुई है। 

बाघ संरक्षण क्षेत्र के फील्ड डायरेक्टर बीएस अन्निगेरी ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि बाघ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं तेंदुए के बारे में बात करते हुए अन्निगेरी ने कहा कि गुरुवार की रात वन्य अधिकारियों को पनपथा रेंज में शिकारियों द्वारा लगाये ये एक बाड़ में तेंदुएं के फंसे होने की जानकारी मिली। 

अधिकारी सूचना मिलने के बाद फौरन उस जगह पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ स्वस्थ्य दिखाई दे रहा था लेकिन बचाव दल उसे जंगल से अस्पताल लाकर भर्ती करवाता, उससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। फील्ड डायरेक्टर बीएस अन्निगेरी ने आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है आंतरिक चोट के कारण तेंदुए की मौत हो गई हो। 

बाघ की मौत के बाद रेंज के अधिकारियों ने बताया कि बीते 8 जनवरी को भी मानपुर रेंज बिजौरी हर्रई के पास एक बाघ शावक मृत पाया गया था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की संदिग्ध मौत से उनकी सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि साल 2021 से अब तक बांधवगढ़ रेंज में कुल 15 से ज्यादा बाघों की मौत हो चुकी है। यही नहीं साल 21021 में बांधवगढ़ रेंज में बाघों के अलावा तीन तेंदुए और दो हाथियों की भी मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :Bandhavgarh Tiger Reservemadhya pardeshबांधवगढ़bandhavgarh-ac
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब