लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकियों ने किया हैंड ग्रेनेड से हमला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 25, 2018 02:51 IST

जम्मू में गुरूवार को एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर इसी तरह का एक दूसरा हमला किया गया। हालांकि दूसरे हमले में कोई घायल नहीं हुआ। 

Open in App

श्रीनगर, 25 मई। जम्मू में गुरूवार को एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर इसी तरह का एक दूसरा हमला किया गया। हालांकि दूसरे हमले में कोई घायल नहीं हुआ। 

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने इस मामले में बताया कि बस स्टैंड इलाके में आज रात ग्रेनेड से हमला किया गया। संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने कहा कि हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि थाना प्रभारी को मामूली चोटें आईं।  उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। श्रीनगर में आज रात आतंकियों ने नवकादल के बरारीपोरा में स्थित सीआरपीएफ शिविर की तरफ एक ग्रेनेड फेंका लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। 

वहीं इन सब से इतर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरूवार को कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर घाटी का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

कालिया ने कहा कि सेना प्रमुख के साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट भी थे। प्रवक्ता ने बताया कि रावत ने कोर मुख्यालय और इकाईयों का दौरा किया। वहां पर कमांडरों ने उन्हें संचालन तैयारियों के बारे में अवगत कराया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है