लाइव न्यूज़ :

सुषमा ने जताई आशा, अमेरिका के इंकार के बावजूद UNRWA के समर्थन में आएंगे सदस्य देश

By भाषा | Updated: September 28, 2018 00:38 IST

प प्रशासन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस मुद्दे की ध्यानपूर्वक समीक्षा करने के बाद उसने संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) में और दान नहीं देने का फैसला किया है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 28 सितंबर: भारत ने गुरुवार को आशा जताई कि अमेरिका के कोष उपलब्ध कराने से इंकार के बाद पारंपरिक दानदाताओं सहित अन्य सदस्य देश फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के समर्थन में आगे आएंगे। असल में, यह एजेंसी संसाधनों के गंभीर संकट का सामना कर रही है।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस मुद्दे की ध्यानपूर्वक समीक्षा करने के बाद उसने संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) में और दान नहीं देने का फैसला किया है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के इतर बुधवार को आयोजित फलस्तीन पर निर्गुट देशों की मंत्रिस्तरीय समिति में कहा कि भारत ने यूएनआरडब्ल्यूए के गठन के समय से इसके कार्यों का समर्थन किया है। यह एजेंसी फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए शानदार काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशा है कि पारंपरिक दानदाताओं सहित अन्य सदस्य देश फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के समर्थन में आगे आएंगे क्योंकि यह (एजेंसी) संसाधनों के गंभीर संकट से जूझ रही है।’’

टॅग्स :सुषमा स्वराजसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप