लाइव न्यूज़ :

Sushma Swaraj Death: 'वह हमेशा मुझे ‘शरद भाऊ’ कहती थीं', पवार समेत तेलंगाना, केरल के सीएम और बैजल, सिसोदिया ने जताया शोक

By भाषा | Updated: August 7, 2019 06:37 IST

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘सुषमाजी स्वराज के निधन के बारे में सुनकर सदमा पहुंचा। वह हमेशा मुझे ‘शरद भाऊ’ कहती थीं।’’

Open in App

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘सुषमाजी स्वराज के निधन के बारे में सुनकर सदमा पहुंचा। वह हमेशा मुझे ‘शरद भाऊ’ कहती थीं।’’ पवार ने ट्वीट किया, ‘‘हमने एक महान राजनेता, शानदार वक्ता, कुशल प्रशासक, साथी सांसद और सबसे बढ़कर एक दयालु इंसान को खो दिया है।’’ वहीं, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वराज का मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में देश के लिए की गई उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। राव ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विजयन ने सांसद और विदेश मंत्री के तौर पर इस लोकप्रिय नेता के योगदान की सराहना की।

बैजल, सिसोदिया ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बैजल ने कहा कि स्वराज एक साहसी, दूरदर्शी और मानवीय नेता थीं, जिनकी याद सभी को आएगी। बैजल ने ट्वीट किया, ‘‘सुषमाजी के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। एक साहसी, दूरदर्शी और मानवीय नेता। वह सभी को याद आएंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’ सिसोदिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में सुषमा स्वराज का योगदान अमर रहेगा।

 

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारके चंद्रशेखर रावपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब