लाइव न्यूज़ :

Sushil Modi dies at 72: नहीं रहे सुशील कुमार मोदी, पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया दुख, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2024 07:07 IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का महीनों तक कैंसर से जूझने के बाद सोमवार को निधन हो गया।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। कैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर सभी पार्टियों के राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों तक मित्र रहे सुशील कुमार मोदी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कटे हुए लिखा, "बिहार में भाजपा के उत्थान और सफलता में उनकी अमूल्य भूमिका रही है। आपातकाल का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति में अपना नाम बनाया। वो काफी मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। उन्हें राजनीति से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ थी।" 

उन्होंने आगे लिखा, "प्रशासक के रूप में भी उन्होंने काफी सराहनीय कार्य किये। जीएसटी पारित कराने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव याद रखी जायेगी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

शाह ने राजनीति में मोदी के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दिनों से लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार के भीतर उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं तक के व्यापक योगदान पर विचार किया। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की खबर से दुखी हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। एबीवीपी से लेकर बीजेपी तक सुशील जी संगठन और सरकार में कई अहम पदों को सुशोभित कर चुके हैं। उनकी राजनीति गरीबों और पिछड़ों के हितों को समर्पित थी।"

शाह ने ये भी लिखा, "उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता आयी है, उसे लंबे समय तक नहीं भरा जा सकता। दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति।" सुशील मोदी के करीबी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा, "मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे और वह एक अच्छे दोस्त और ईमानदार और मेहनती नेताओं में से एक थे। उनके निधन से मुझे गहरा सदमा लगा है।" पूर्व डिप्टी सीएम और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुख की इस घड़ी में परिजनों एवं शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें।" सुशील कुमार मोदी ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे।

मोदी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर से भाजपा परिवार अत्यंत दुखी है।" पार्टी ने कहा कि यह बिहार और पूरे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

पिछले महीने सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि छह महीने पहले उन्हें कैंसर का पता चला था और परिणामस्वरूप, वह भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान में भाग नहीं लेंगे। मैं पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं। अब मुझे लगता है कि लोगों को इसके बारे में बताने का समय आ गया है। मैं लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति!

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनरेंद्र मोदीबिहारBharatiya Janata Partyअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो