लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: एनसीबी ने गोवा में मादक तस्कर को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:29 IST

Open in App

पणजी, आठ मार्च स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में गोवा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एनसीबी ने उत्तरी गोवा जिले के मोर्जिम में आरोपी हेमंत साहा के ठिकानों पर छापेमारी की और एलएसडी के 15 ब्लॉट (वाणिज्यिक मात्रा) और 30 ग्राम चरस बरामद की।

यह तलाशी भी गोवा में सप्ताहांत में लगातार मारे गए छापों का हिस्सा थी।

वानखेड़े ने बताया कि मुम्बई और गोवा की एनसीबी शाखा के संयुक्त अभियान के तहत आरोपी को रविवार को पणजी के पास मिरामार समुद्र तट से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एलसीडी और चरस की आपूर्ति करने के मामले में आरोपी अनुज केसवानी और रीगल महाकाल ने पूछताछ के दौरान साहा के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि साहा मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कई साल से मोर्जिम इलाके में एक ‘शैक’ चला रहा था।

एनसीबी ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उत्तरी गोवा के आसगाव के मजाल वाडो में छापेमारी की थी और एलएसडी के 41 ब्लॉट (वाणिज्यिक मात्रा) और 28 ग्राम चरस, 22 ग्राम कोकीन, 1.10 किलोग्राम गांजा, 160 ग्राम ‘व्हाइट पाउडर’ और 500 ग्राम ‘ब्लू क्रिस्टल’ बरामद किया था।

वानखेड़े ने कहा, ‘‘ इस संबंध में नाइजीरिया के ऊगोचुकु सोलोमन उबाबूकू और कांगो के जॉन इन्फिनिटी को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।’’

एनसीबी को पता चला है कि उबाबूकू को 2013 में भी गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रसाद वाल्के नाम के एक शख्स के ठिकानों पर भी छापे मारे गए और एलसीडी बरामद की गई है।

वाल्के के खिलाफ एनसीबी की गोवा शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने का मामला दर्ज किया था। वह एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ है।

राजपूत (34) का शव पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की गयी गयी थी।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने पिछले सप्ताह ही मुम्बई की एक विशेष अदालत ने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था।

केन्द्रीय एजेंसी ने ‘व्हाट्सएप’ पर हुई कुछ बातचीत में मादक पदार्थ का जिक्र किए जाने के आधार पर मामले में जांच शुरू की थी।

एनसीबी ने मामले में अभिनेत्री रिया और शौविक सहित कई लोगों को स्वापक औषधी एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीसी) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

रिया और शौविक इस समय जमानत पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?