लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस होगा सूरत का रेलवे स्टेशन, एक लाख करोड़ रुपए का आएगा खर्च

By भाषा | Updated: April 30, 2018 17:36 IST

अधिकारियों ने बताया कि आईआरएसडीसी, सूरत नगर निगम और गुजरात राज्य पथ परिवहन निगम के संयुक्त उपक्रम सिटको ने स्टेशन पर मल्टी मोडल परिवहन केंद्र विकसित करने के लिये रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) और रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैलः गुजरात में गांधीनगर के बाद सूरत रेलवे स्टेशन प्रदेश में दूसरा और देश में तीसरा रेलवे स्टेशन होगा, जहां रेल मंत्रालय के पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत विश्व स्तरीय सुविधायें विकसित की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय के एक लाख करोड़ रूपये के स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत स्टेशन को हवाई अड्डे जैसी कई सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी। 

अधिकारियों ने बताया कि आईआरएसडीसी, सूरत नगर निगम और गुजरात राज्य पथ परिवहन निगम के संयुक्त उपक्रम सिटको ने स्टेशन पर मल्टी मोडल परिवहन केंद्र विकसित करने के लिये रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) और रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस हब को तकरीबन पांच हजार करोड़ रूपये की लागत से विकसित किया जायेगा और उम्मीद है कि यह 2020 तक बनकर तैयार हो जायेगा। 

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के प्रबंध निदेशक एस के लोहिया ने बताया कि यह यह अलग तरह की परियोजना है, जिसके पुनर्विकास के लिए तीन स्तर की सरकार साथ आयेगी। ऐसा पहली बार होगा जब केंद्र, प्रदेश और स्थानीय निकाय मिलकर लैंड पूल करेंगे। इसका निर्माण कार्य साल के अंत तक शुरू होगा। 

उन्होंने बताया कि यह रेलवे स्टेशन 3, 19, 700 वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें 40, 724 वर्ग मीटर क्षेत्र में बस टर्मिनल भी बनेगा। देश के दो अन्य विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन हबीबगंज और गांधीनगर अगले साल की शुरूआत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। 

टॅग्स :भारतीय रेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी