लाइव न्यूज़ :

सूरत: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 20 छात्रों की मौत, सीएम विजय रूपाणी ने अस्पताल का किया दौरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 23:15 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आग लगने की घटना में कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गयी है। टीवी चैनलों पर दिखाये जा रहे वीडियो में सरथना इलाके के तक्षशिला परिसर में लगी आग का भयानक मंजर दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के वीडियो मे छात्र आग से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिलों से कूदते नजर आए।  उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि हमने मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सूरत के एक चार मंजिला वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार दोपहर आग लगने से एक कोचिंग क्लास के कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गई । इनमें से कुछ की इमारत से कूदने की वजह से तो कुछ की दम घुटने से मौत हुई। टीवी चैनलों पर दिखाये जा रहे वीडियो में सरथना इलाके के तक्षशिला परिसर में लगी आग का भयानक मंजर दिखाई दिया, जहां छात्र आग से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिलों से कूदते नजर आए।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आग लगने की घटना में कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गयी। घटना के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अस्पतालों का भी दौरा किया, जहां आग से जख्मी लोग इलाज के लिए भर्ती हैं।  उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि , ‘‘प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से 20 छात्रों की मौत हो गयी। कई अन्य घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने कहा कि हमने मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 पटेल ने कहापटेल ने कहा कि इमारत में कोचिंग कक्षाएं छत पर एक शेड में चल रही थीं। इस बात की जांच की जाएगी कि निर्माण कार्य अवैध तो नहीं है। सूरत अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 19 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बनाए गए। 

रूपाणी ने शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराने का ऐलान भी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आग त्रासदी से अत्यंत दुखी हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। गुजरात सरकार और स्थानीय अधिकारियों से प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने को कहा है।’’

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी