Sur Jyotsna National Music Award 2025: सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में बोले गुलाम नबी आजाद, 'ये हमारी जिंदगी में...'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 21:11 IST2025-04-12T20:48:34+5:302025-04-12T21:11:48+5:30
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर विजय दर्डा को बधाई दी।

Sur Jyotsna National Music Award 2025: सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में बोले गुलाम नबी आजाद, 'ये हमारी जिंदगी में...'
Sur Jyotsna National Music Award 2025: शनिवार को लोकमत मीडिया द्वारा 'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2025' समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर विजय दर्डा को बधाई दी। उन्होंने कहा ये पहले आदमी हैं मीडिया से जो इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करते हैं।
अपने संबोधन में आजाद ने कहा कि मुझे सांस्कृतिक कार्यक्रम में तकरीर करने से नफरत है। क्योंकि हमारी जिंदगी में चंद लम्हें मिलते हैं जहां हम सियासत के वगैरह कुछ सोचते हैं। लेकिन अगर इसमें भी कोई यह कह कि तकरीर करो। तो यकीन मानो बहुत बुरा लगता है। उन्होंने कहा मैं दर्डा जी को बधाई देता हूं और आग्रह करता हूं कि वे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहें।
दर्डा परिवार से अपने रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि 45 साल पहले मैं लोकसभा का चुनाव कश्मीर से नहीं, बल्कि इनके (दर्डा) लोकसभा क्षेत्र से लड़ा था और इनके पिता जी (जवाहरलाल दर्जा), जो एक स्वतंत्रता सेनानी के अलावा बहुत समय तक मंत्री भी रहे और अखबार भी चलाते रहे वो मेरे चुनाव प्रभारी हुआ करते थे।
उन्होंने आगे कहा कि लोकमत मीडिया समूह ऐसे दर्जनों अवॉर्ड कार्यक्रम को आयोजित करता है जिसमें भिन्न-भिन्न मेधाओं में उभरते हुए टैलेंट को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा आप इसी तरह की परंपरा को जारी रखिएगा। उन्होंने विलुप्त होती जा रही मुशायरे की परंपरा पर चिंता की और अंत में पुन: विजय दर्डा को बधाई देते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया।