लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सुप्रिया सुले ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "मुझे उनसे उम्मीदें थीं, मैं आश्चर्यचकित हूं कि..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 19, 2023 11:38 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

Open in App

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को हमास के लिए लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे।

मीडिया से मुखातिब होते हुए सुले ने कहा, "मैं आश्चर्यचकित हूं क्योंकि हिमंत बिस्वा सरमा का डीएनए मेरे जैसा ही है, वह मूल रूप से कांग्रेस से हैं। उनका और मेरा कांग्रेसी डीएनए एक ही है...आप जानते हैं कि भाजपा महिलाओं के प्रति किस तरह अपमानजनक है।" 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे हिमंत बिस्वा सरमा से उम्मीदें थीं। मैं आश्चर्यचकित हूं कि महिलाओं के प्रति यह बदलाव और दृष्टिकोण कैसे आया है, शायद भाजपा में जाना उन्हें थोड़ा नागवार गुजर रहा है...भाजपा आईटी सेल को शरद पवार ने जो कहा है उसे ध्यान से समझने और सुनने की जरूरत है। सुनिए उनका पूरा बयान..."

बता दें कि इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की स्थिति के संबंध में राकांपा नेता शरद पवार की कथित टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने जवाब दिया था, "मुझे लगता है कि शरद पवार सुप्रिया (सुले) को हमास के लिए लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे।" 

मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि जहां भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों ने फिलिस्तीन के समर्थन में कड़ा रुख अपनाया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चल रहे इजराइल-हमास संघर्ष में इजराइल का समर्थन किया है।

टॅग्स :Supriya Suleशरद पवारSharad PawarइजराइलHamasIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?